दहशत का नया वीडियो वायरल: हवा में लटका झूला और फिर हुआ धड़ाम, कई लोग हुए लहूलुहान

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 10:31 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी):- तस्वीरें फरीदाबाद के 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की हैं, जहां खुशियों का माहौल उस समय मातम और चीख-पुकार में बदल गया जब एक बड़ा झूला अचानक टूट गया। सोशल मीडिया पर अब इस हादसे का एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे झूला बीच हवा में ही आधा लटका हुआ है। लोग अपनी जान बचाने के लिए ऊपर ही संघर्ष कर रहे थे कि तभी झूला सीधे ज़मीन पर आ गिरा। इसके बाद पूरे मेले में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस मेले में सुरक्षा के पुख्ता दावों के बीच हुए इस हादसे ने प्रशासन और मेला आयोजकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि सूरजकुंड मेले में कल शाम को एक झूला गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ था...और उसी हादसे में बचाव के दौरान पलवल में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। शाम 6.15 के आस-पास गिरा था। हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो हादसे की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि झूले का रोज इन्सपेक्शन होता था। इसके बावजूद भी ये हादसा कैसे हो गया..ये बड़ा सवाल है ?



(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static