सात घंटे पहले जन्में मासूम को कूड़े के ढेर में फेंक गई कलयुगी मां
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 10:06 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-52 स्थित इंदिरा कॉलोनी में कूड़े के ढेर से एक नवजात शिशु (लड़का) लावारिस हालत में मिला है। बच्चे की उम्र महज सात घंटे बताई जा रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने मासूम को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी वजीराबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे को बेहतर देखभाल के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10 गुरुग्राम रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कलयुगी माता-पिता का सुराग लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।