हेरोइन सप्लाई करने वाला नाइजीरियन काबू, स्टडी वीजा पर भारत आकर मादक पदार्थ की सप्लाई में लगा

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 10:02 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): फरुखनगर क्राईम ब्रांच ने हेरोइन सप्लाई करने वाला नाइजीरियन को दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया है। आरोपी तीन महीने पहले ही स्टडी वीजा पर भारत आया था और भारत आने के बाद पैसे कमाने के लिए यह मादक पदार्थ सप्लाई करने के काम में लग गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, फरुखनगर क्राईम ब्रांच की टीम ने सुल्तानपुर फरुखनगर केएमपी एक्सपे्रस-वे पर दो युवकों को अवैध हेरोइन के साथ पकड़ा था। जिनकी पहचान ललित व रोहित के रुप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों से 14.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। वहीं थाना फरुखनगर में मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। इनसे पूछताछ उपरांत हेरोइन सप्लाई करने वाले इनके तीसरे साथी को द्वारका, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

आरोपी की पहचान 40 वर्षीय फरीद उर्फ जानराथोन के रूप मे हुई। नाइजीरिया मूल के इस आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 3 महीने पहले ही स्टडी वीजा पर भारत आया था। यहां पैसे कमाने के लिए वह मादक पदार्थ सप्लाई करने के काम में लग गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static