जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा- इनेलो में नहीं होता कार्यकर्ता का मान-सम्मान (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 07:57 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स. निशान सिंह ने आज अपने बयान में कहा है कि राजनीति में किस पार्टी का किससे गठबंधन हो जाए कहा नहीं जा सकता, लेकिन जेजेपी अपने उसूलों से समझौता नहीं करेगी। वहीं उन्होंने इनेलो छोडऩे के सवाल पर बोलते हुए कहा कि इनेलो में कार्यकर्ता का मान सम्मान नहीं होता था, किसी को भी सार्वजनिक रूप से धमकाया दिया जाता था और जहां मान सम्मान न हो वहां रहने का कोई मतलब नहीं।

भाजपा सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही किसान सम्मान निधि योजना को उन्होंने किसानों के साथ मजाक बताया। उन्होंने कहा कि आगामी 8 मार्च को नैना चौटाला फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में हरी चुनरी चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुटेंगी। उन्होंने आम आदमी के साथ प्रदेश में गठबंधन के सवाल बोलते हुए कहा कि फिलहाल वे और उनके पार्टी का नेतृत्व संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है, संगठन के तैयार होने के बाद गठबंधन के बारे में भी सोचा जाएगा।

PunjabKesari

उन्होंने कहा जेजेपी आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी और आगामी 30 मार्च तक उन्हें चुनाव निशान मिलने की भी उम्मीद है। हाल ही पुलवामा में हुए आंतकी हमले पर बोलते हुए कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण और इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और अगर कोई अपने लाभ के लिए ऐसा करता है तो उसे देशद्रोही के सामान होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static