हरियाणा के दो गांवों में अंधविश्वास का असर, पंच पद के नामांकन से भाग रहे ग्रामीण; वजह जान उड़ेंगे होश

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 04:11 PM (IST)

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां के दो गांवों में पंच पद के लिए एक भी उम्मीदवार नहीं खड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि जिले के गांव सुंदरपुर और इस्माइला 9बी में पंच पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ, क्योंकि यहां के लोगों में अंधविश्वास फैला हुआ है कि जो भी पंच बनता है, उसकी मौत हो जाती है। जिस कारण कोई भी पंच पद के लिए नामांकन नहीं करता है।

सुंदरपुर के वार्ड नंबर 1 में करीब 10 वर्षों से पंच पद के लिए कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ, जबकि इस्माइला 9बी के वार्ड नंबर 13 में भी 8 साल से यही हालात बने हुए है। जिससे यहां के लोगों के दिलो-दिमाग यह डर बैठ गया है कि इन गांव का पंच बनना अशुभ है। इसी कारण अब कोई भी व्यक्ति नामांकन दाखिल करने को तैयार नहीं है। 

मामले को लेकर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी का कहना है कि ग्रामीणों की काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें समझाया जाएगा कि इन घटनाओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों के इस डर को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static