गो-तस्करी पर नूंह पुलिस का प्रहार, एनकाउंटर के बाद आरोपी दबोचा, देसी कट्टा और 5 गोवंश बरामद
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 10:42 AM (IST)
नूंह ( अनिल मोहनिया) : हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ थाना सदर नूंह के उजीना-संगेल नहर पटरी क्षेत्र में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान इरशाद जिला पलवल निवासी वार्ड नंबर 14 हथीन के रुप में हुई है। गौ-तस्कर द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की है। वहीं आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी।
घायल को शाहिद हसन खां मेडिकल कॉलेज नल्हड, नूंह में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से पांच गोधन, देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए ।नूंह सीएस स्टाफ प्रभारी निरीक्षक डॉ० सुनील के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।