30 दिसंबर को होगी करनाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 07:05 PM (IST)

करनाल(केसी आर्या): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने करनाल में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि 30 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करनाल की पुरानी अनाजमंडी में रैली करेंगे। इस दौरान नवीन जयहिंद ने भाजपा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर नगर निगम चुनाव में जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोई पार्टी उनके साथ गठबंधन करना चाहती है तो पार्टी की तरफ से सभी विकल्प खुलें है। लेकिन वह बीजेपी और कांग्रेस के साथ किसी भी शर्त पर गठबंधन के लिए राजी नहीं होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static