सेक्सटॉर्शन में युवक को सुसाईड करने पर मजबूर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 10:14 PM (IST)

गुडग़ांव,(ब्यूरो): सेक्सटॉर्शन में 38 वर्षीय युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले एक शातिर आरोपी को गुडग़ांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब छह महीने बाद गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। दसवीं पास आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्सटॉर्शन की 35 वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर वॉइस चेंजर ब्लूटूथ हैंडसेट से अपनी आवाज को लडक़ी की आवाज में बदल लेता था और लडक़ी बनकर रिकॉर्डिंग कर लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

दरअसल, 15 नवंबर 2022 को धनकोट में एक 38 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली थी। मृतक की पत्नी की शिकायत पर धनकोट चौकी में 6 दिसंबर 2022 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मृतक का मोबाईल फोन चेक करने पर मृतक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर उसे आत्महत्या करने पर मजबूर किया जाना पाया गया। मृतक में मोबाईल फोन पर आए मैसेज/वीडियो कॉल व यूट्यूब पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के नाम पर पैसे मांगने की रिकॉर्डिंग व 72 हजार 800 रुपए की ट्रांजैक्शन की डिटेल मिली। धनकोट चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में मृतक पर मानसिक दबाव बनाकर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को 20 मई 2023 को नूंह से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय शकील उर्फ शौकीन के रूप में हुई। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जा से लडक़े की आवाज को लडक़ी की आवाज में बदलने वाला वॉइस चेंजर ब्लूटूथ हेंडसेट, एक मोबाईल फोन व नगदी बरामद की है।

 

आवाज बदलकर देता वारदातों को अंजाम:

आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर वॉइस चेंजर ब्लूटूथ हैंडसेट से अपनी आवाज को लडक़ी की आवाज में बदल लेता था। आरोपी लडक़ी बनकर लोगों से बात करता। वीडियो कॉल करते समय वह पीछे स्क्रीन पर एक न्यूड वीडियो चलाता। आरोपी जिसके पास कॉल करता उससे लडक़ी की आवाज में बात करते हुए स्क्रीन पर चल रही न्यूड वीडियो दिखाता। सामने वाले व्यक्ति को वह न्यूड वीडियो व लडक़ी की आवाज के साथ चलने पर ऐसा लगता था जैसे कोई लडक़ी द्वारा निवस्त्र होकर कॉल की गई है। ये जिस व्यक्ति को कॉल करता था, उसे भी कपड़े उतारने के लिए कहता और उस कॉल को रिकॉर्ड कर लेता। उसके बाद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ये उस व्हाट्सएप न्यूड वीडियो कॉल की रिकॉर्ड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उस व्यक्ति पर दबाव बना मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रुपयों की डिमांड करते हुए ठगी कर लेता। आरोपी युवक ने मृतक के साथ भी ऐसा ही किया था और इसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बनाए गए दबाव के कारण उसने आत्महत्या की थी।

 

दसवीं पास युवक ने डेढ़ साल में दिया 35 वारदातों को अंजाम:

आरोपी दसवीं पास है। जिसने अपने अन्य साथियों के साथ करीब पिछले डेढ़ साल से इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे रहा है। वह सेक्सटॉर्शन करने के करीब 30/35 वारदातों को अंजाम दे चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static