कैब ड्राइवर का किडनेप कर पीट-पीटकर हत्या करने का छठा आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 09:29 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रुखनगर एरिया में युवक का किडनेप कर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि उसका भतीजा विनीत (28) 17 जनवरी को खेत से काम करके घर लौट रहा था। जब वह गांव के पंचायती भवन के पास पहुंचा, तभी एक अर्टिगा कार में सवार होकर आए कपिल, सागर, सागर उर्फ चीनू, जोगिन्द्र व सत्यप्रकाश ने उसे जबरन पकड़ लिया और गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया। उन्होंने विनीत को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल अवस्था में चिरंजीवी अस्पताल के सामने छोडक़र फरार हो गए। 20 जनवरी को विनीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद इस केस में मर्डर की धाराएं जोड़ी गई।

 

एसीपी मानेसर दीपक जेवरिया के निर्देशों पर कार्य करते हुए फर्रुखनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष कुमार व फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिनकी पहचान गांव खंडेवला के रहने वाले सागर उर्फ चेली (25), सागर उर्फ चीनू (28), जोगेंद्र उर्फ चिक्कू (25), झज्जर के लुहारी गांव के प्रिंस (19) और गुरुग्राम के जटौली गांव के संग्राम (25) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान खंडेवला निवासी कपिल (35) के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि विनीत और सागर उर्फ चेली के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके चलते विनीत को पकडक़र उसके साथ मारपीट की, फिर उसे गाड़ी में डालकर खेतों में ले गए और वहां लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। इन्होंने विनीत को घायल अवस्था में चिरंजीवी अस्पताल, हेलीमंडी के पास फेंक दिया और उसके बाद यह पहले उत्तर-प्रदेश फिर राजस्थान चला गया। आरोपी पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत चार केस गुरुग्राम में पहले भी दर्ज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static