अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, 15 मार्च तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 03:26 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अग्निवीर स्कीम के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इस बार भर्ती के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं। इस बार हर उम्मीदवार को 250 रुपए देने होंगे। इस बार रैली से पहले टेस्ट होगा, जोकि ऑनलाइन रहेगा। इसकी जानकारी मेजर जनरल केपी सिंह ने पत्रकारवार्ता कर दी।

अग्निवीर स्कीम के अंतर्गत भर्ती के लिए भारतीय सेना ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जिसके लिए अभियार्थी www.joinindiaarmy.co.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए 16 फरवरी से 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन होगा। जिसका टेस्ट 17 अप्रैल को होगा। इसका रिजल्ट 20 मई 2023 को आएगा। इस टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों को 1 जून से भर्ती रैली में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसकी जानकारी मेजर जनरल केपी सिंह ने पत्रकारवार्ता कर दी और बताया कि इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसके अंतर्गत 500 रुपए फीस तय की गई है। जिसमें से 250 रुपए सरकार भरेगी। इस बार भर्ती रैली से पहले टेस्ट होगा जोकि ऑनलाइन होगा। इसके लिए पूरे भारत मे 176 सेंटर चुने गए हैं। हर उम्मीदवार को 5 नजदीकी सेंटर चुनने के लिए दिए जाएंगे। मेजर जनरल केपी सिंह ने बताया कि पहले भर्ती रैली होती थी और फिर टेस्ट होता था लेकिन इस बार कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसके लिए ऑनलाइन वेबसाइट पर पूरी जानकारी दी गयी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static