बरोदा उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती भाजपा के लिए अवसर: ओपी धनखड़

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 07:42 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को भाजपा विधायक दल के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के 12वें प्रदेशाध्यक्ष के रूप में चुने गए ओम प्रकाश धनखड़ का सभी विधायकों ने स्वागत किया। इस दौरान सीएम मनोहर ने बरोदा उपचुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि भविष्य में अभी बहुत चुनाव हैं, पिछले 6 साल में कई चुनाव हुए, जिसमें भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं बैठक के बाद भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जबकि जींद उपचुनाव उन्होंने देखा हुआ है। उन्होंने है कि बरोदा उपचुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती है और भाजपा के लिए अवसर है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण हुड्डा कांग्रेस के थे इसलिए चुनौती कांग्रेस के लिए है बीजेपी के लिए तो वह अक्सर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static