तीनों कृषि कानून बरोदा चुनाव में BJP-JJP हारने का मुख्य कारण: अजय चौटाला

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 04:26 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): सीएम मनोहर लाल खट्टर के जजपा के वोट बैंक कम होने पर बयान पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि बरोदा उपचुनाव जजपा नहीं लड़ रही थी बल्कि भाजपा लड़ रही थी उन्होंने कहा कि जजपा का वोट बैंक कैसे कम हुआ जजपा भाजपा का चुनाव में सहयोग कर रही थी उप चुनाव में 15000 वोट भाजपा का कैसे बड़ा है। इशारों इशारों में अजय सिंह चौटाला ने मनोहर लाल खट्टर से सवाल भी पूछ लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के कई कारण हैं जिसमें तीनों कृषि कानूनों का विरोध भी एक मुख्य कारण माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कई मंत्री भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं भाजपा के नेता तीनों कानूनों के फायदे किसानों को नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार हार की समीक्षा करेगी। अजय सिंह चौटाला ने त्योहारी सीजन में इनेलो और कांग्रेस पर भी जमकर भड़ास निकाली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static