नहर टूटने से धान की फसल हुई जलमग्न, किसानों को हुआ भारी नुक्सान
punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 11:45 AM (IST)

कैथल : कैथल जिले के गांव मंडवाल के पास से गुजर रही राजौंद नहर की पटरी टूटने से बड़ा नुक्सान हो गया। जिससे कई डेरों व खेतों में भर गया। इससे किसानों की धान की फसल खराब हो गई।
घटना के बाद ग्रामीण व डेरा सिरसा के सेवादार नाका लगाने के लिए मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद खेतों में बहते पानी को रोक दिया है। नहर का पानी बंद करवा दिया है। इस दौरान सिंचाई विभाग के एसडीओ, एक्सईएन व राजौंद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।
किसान लाडी सिंह, सुखजीत, नवराज सिंह ने बताया कि टूटी नहर से उनके खेतों व डेरों में पानी घुस गया। इससे काफी नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 500 एकड़ में पानी घुस चुका है। किसानों ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार थी, जो नहर के टूटने के कारण पानी भरने से लगभग खराब हो गई है। वहीं सिंचाई विभाग के एक्सईएन बलराज चौहान ने कहा कि पेड़ के साथ लगती रेतीली मिट्टी के कारण नहर टूटी है। कुरुक्षेत्र से नहर को बंद करवा दिया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)