दर्दनाक: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 10:19 AM (IST)

पुन्हाना: पुन्हाना लुङ्क्षहगा मार्ग पर बेकाबू कार की टक्कर से एक ही परिवार के बाइक पर सवार 3 लोगों की मौत हो गई तथा 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है वहीं युवक की 4 माह पहले ही शादी हुई थी। 

जानकारी अनुसार गांव पिपरौली निवासी हाजर खान (55) अपनी पुत्रवधू शाहिना पत्नी मुबीन (35) व भतीजे परवेज (22) के साथ बाइक पर पुन्हाना बाजार से खरीदारी कर गांव लौट रहा था तभी पुन्हाना लुङ्क्षहगा मार्ग पर एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके कारण हाजर व परवेज की मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने घायलावस्था में गर्भवती शाहिना को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान शाहिना की भी मौत हो गई। पुन्हाना सिटी चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मांडी खेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल भेज दिया गया है। जल्द ही कार चालक की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static