दर्दनाक हादसा: कंटेनर चालक ने बाइक सवार को रौंदा, 4 किलोमीटर तक घसीटता ले गया साथ
punjabkesari.in Thursday, Sep 07, 2023 - 02:33 PM (IST)
सिवानी मंडी (पोपली) : सिवानी एन.एच.52पर बुधवार रात को दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जिसमें तेज गति से आ रहे कंटेनर ने मोटरसाईकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जबकि कंटेनर चालक ने अपना वाहन रोका नहीं बल्कि मोटरसाईकिल व उस पर सवार युवक को करीब 4 किलोमीटर तक अपने साथ घसीटता हुआ ले गया।

किसी काम से आ रहा था सिवानी
बताया जा रहा है कि गांव मुकलान का प्रवीण अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिवानी किसी काम से आ रहा था। इसी दौरान जब वह सिवानी एन.एच.52 पर स्थित रसोई गैंस ऐजेंसी के गोदाम के पास पहुंचा तो अचानक ही पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मृतक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में सिवानी में स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर मिला। वहीं मोटरसाईकिल सिवानी बाईपास पर स्थित संगम होटल सामने स्थित हाईवे पर मिला। 4 किलोमीटर तक मोटरसाईकिल व उस पर सवार युवक को घसीटते हुए देख कर कुछ लोगों ने मोटरसाईकिल पर संबंधित कंटेनर का पीछा किया और बाकायदा विडियो भी बनाया, जिसमें ट्रक के नीचे मोटरसाइकिल घसीटने से उसमें आग निकल रही है लेकिन कैंटेनर चालक ने अपना वाहन रोकने तक की जरूरत नहीं समझी और मौके से भागने में कामयाब रहा।
वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि यह हादसा बहुत दर्दनाक है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी चालक को जल्द ही काबू करेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)