लेह-लद्दाख हादसे में पलवल का जवान शहीद, 2016 में सेना में भर्ती हुआ था मनमोहन, कल होगा अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2023 - 06:04 PM (IST)

पलवल (रुस्तम जाखड़) : लेह लद्दाख में शनिवार को हुए हादसे में हरियाणा के पलवल जिले का मनमनोहन सिंह भी शहीद हो गया। शहीद मनमोहन सेना में सिपाही के पद पर तैनात था। इस हादसे की खबर के बाद उनके गांव में शोक का माहौल है। शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार यानि कल सुबह गांव में पहुंचेगा जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

2016 में सेना में भर्ती हुआ था जवान 

बताया जा रहा है कि जवान मनमोहन 2016 में सेना में भर्ती हुआ था। सेना में वह सिपाही के पद पर तैनात था। शनिवार को सेना के जवानों का काफिला लेह से न्योमा की तरफ जा रहा था। मनमोहन भी अपने जवान साथियों के साथ इसी काफिले में था। इस काफिले में पांच गाड़ियां थी, जिनमें से एक गाड़ी फिसल कर खाई में जा गिरी। इस गाड़ी में 10 जवान थे, जिसमें से 9 की मौत हो चुकी है जबकि एक अन्य जवान घायल है। 

PunjabKesari

परिवार में शोक की लहर 

मनमोहन ने अपनी शुरुआती शिक्षा गांव से ही शुरू की और यहीं पर उन्होंने आर्मी के लिए तैयारी की। वह 12वीं करने के बाद ही आर्मी में भर्ती हो गए और उन्होंने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की। शहीद मनमोहन के परिवार में उनकी तीन बड़ी बहनें हैं, जबकि वह अपने पीछे माता-पिता और अपने इकलौते बेटे को छोड़ गए हैं। उनके बेटे की उम्र केवल एक साल बताई जा रही है। जैसे ही परिवार के लोगों ने मनमोहन के शहीद होने के बारे में पता चला, तभी से परिवार में शोक का माहौल है। आसपास के इलाके से भी लोग घर पर परिवार को हिम्मत देने के लिए पहुंच रहे हैं। शहीद के चाचा और अन्य लोगों ने बताया कि मनमोहन की शहादत पर उनको गर्व है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static