पानीपत में पहले बर्थडे पर चाय के पतीले पर गिरा मासूम, बुरी तरह झुलसा...खेलते-खेलते बेड से लुढ़का
punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 12:32 PM (IST)
पानीपत : पानीपत जिले से दुखद खबर सामने आई यहां एक साल का मासूम बच्चा अपने पहले जन्मदिन से पहले ही झुलस गया। परिवार उसके पहले जन्मदिन की तैयारी कर रहा था।तभी बच्चा बेड से लुढ़ककर गर्म चाय के पतीले पर गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के हाशिमपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार अपने परिवार के साथ पानीपत की खटीक बस्ती में रहता हैं। अनिल दिहाड़ी मजदूरी करता हैं। अनिल के चार बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा 20 साल का सागर, 14 साल की बेटी नेहा, 6 साल की खुशी और सबसे छोटा एक साल का दिव्यांशु है। 14 जनवरी को घर में उत्सव का माहौल था। रात के करीब 10 बजे थे। अनिल की पत्नी घरेलू गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी। पतीले में चाय उबल रही थी और उसकी भाप पूरे कमरे में फैल रही थी। वहीं पास में ही बेड पर दिव्यांशु अपनी बहनों के साथ खेल रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे बेड से नीचे फर्श पर रखे खौलते हुए चाय के पतीले पर जा गिरा। गरम चाय का पतीला पलट गया और चाय दिव्यांशु के ऊपर गिर गई। गर्म चाय से दिव्यांशु का चेहरा, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए।आनन-फानन में अनिल ने बच्चे को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले भागे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)