पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में हरियाणा की 10 पार्टियां निष्क्रिय घोषित, विज की पार्टी भी सूची से बाहर

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 10:01 AM (IST)

पानीपत : भारतीय चुनाव आयोग ने देश के 2764 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में से 500 नाम हटा दिए हैं। ये वो दल हैं जो लंबे समय से सक्रिय नहीं हैं या अन्य कोई तकनीकी वजह है। इनमें से 10 हरियाणा के हैं। 

बता दें कि 2009 में भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की विकास परिषद का नाम भी निष्क्रिय (डी-लिस्ट) सूची में है। 1995 में बीजेपी छोड़ने के बाद विज ने यह पार्टी पंजीकृत कराई थी। दिलचस्प है कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के रामपुरा हाउस (रेवाड़ी) के पते पर पंजीकृत हरियाणा इंसाफ कांग्रेस अभी भी सक्रिय दलों में शामिल है। राव 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें लगातार तीसरी बार गुरुग्राम लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट मिला है। इसी तरह पहले आम आदमी पार्टी और फिर कांग्रेस में लौट चुके पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की ओर से पंजीकृत कराया गया।

राजनीति में दिलचस्पी के लिए मशहूर हरियाणा के 22 में से 19 जिलों में कोई न कोई राजनीतिक पार्टी अमान्यता प्राप्त दल के तौर पर पंजीकृत है। सर्वाधिक 23 का पता गुरुग्राम का है। फरीदाबाद में 13, सोनीपत व रोहतक में 9-9, पानीपत में 8, झज्जर, भिवानी, रेवाड़ी व करनाल में 5-5, अम्बाला, कुरुक्षेत्र व हिसार में 4-4 दल पंजीकृत हैं।


प्रदेश के इन दलों के नाम सूची से हटाए गए

अखिल भारतीय आजाद लोकहित कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया रक्षा पार्टी, हरियाणा जनता पार्टी, हरियाणा सामाजिक न्याय पार्टी, मातृ भक्ता पार्टी, निस्वार्थ सेवा पार्टी, राजदल हरियाणा, राष्ट्रीय जनहित पार्टी, सामाजिक एकता पार्टी व विकास परिषद।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static