पैट्रोल पंप कारिंदे को गोली मारकर लूटे 3 लाख, युवक की हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 04:26 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी):कुंडली स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया में बाइक सवार बदमाशों ने पैट्रोल पम्प कारिंदे को गोली मारकर साढ़े 3 लाख रुपए लूट लिए। गोली मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को दिल्ली अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने 2  बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक गांव असावरपुर निवासी धर्मबीर कुंडली में पैट्रोल पम्प पर कार्य करता था। दोपहर करीब 12 बजे पम्प से करीब साढ़े 3 लाख रुपए बैंक में जमा करवाने के लिए आ रहा था। जब वह कुंडली इंडस्ट्रीयल एरिया के पास पहुंचा तो उसी दौरान बाइक पर सवार 2 हमलावरों ने धर्मबीर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगते ही धर्मबीर बाइक से नीचे गिर गया। बाइक से गिरते ही हमलावर बैग में करीब साढ़े 3 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। वारदात स्थल के आसपास सी.सी.टी.वी. से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घायल युवक को दिल्ली अस्पताल में दाखिल करवाया है। बहरहाल पुलिस ने 2 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
PunjabKesari
नहीं है सी.सी.टी.वी. कैमरे
कुंडली इंडस्ट्रीयल एरिया में जहां वारदात हुई है वहां पर सी.सी.टी.वी. कैमरे नहीं लगे है। इसलिए वारदात को ट्रैस करना पुलिस के लिए परेशानी बन सकता है। हालांकि उद्योगपतियों को चाहिए कि वे अपने संस्थान के बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरे जरूर लगाएं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।  थाना के एस.एच.ओ.प्रवीन ने बताया कि पैट्रोल पम्प कारिंदा बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए आया था। इसी दौरान 2 हमलावरों ने गोली मारकर उससे साढ़े 3 लाख रुपए लूट गए। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static