पानीपत में दर्दनाक हादसे ने बुझा दिया घर का चिराग, घर के बाहर खेल रहे 4 साल के मासूम को अचानक ऐसे खींच ले गई मौत
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 03:12 PM (IST)
पानीपत : पानीपत शहर के फौजी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रहे 4 साल के बच्चे को तेज रफ्तार समान से लदे पिकअप ने कुचल दिया। वहीं इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चा मूल रूप से यूपी के हरदोई निवासी वीर बाबू का सबसे छोटा बेटा सत्यम था। हालांकि वह पिछले 15 सालों से पानीपत में रह रहे है। उनका 4 साल का छोटा बेटा सत्यम मंगलवार शाम यानी 12 मई को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक लोडिंग पिकअप ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सत्यम के सिर पर चोट लगी। खून से लथपथ बच्चा जमीन पर गिर गया। ड्राइवर पिकअप लेकर फरार हो गया। आनन-फानन में बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान बीती बुधवार रात मासूम सत्यम की मौत हो गई।
पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। माता-पिता गहरे सदमे में है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।