कोरोना के मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, बिना मास्क घूमने वाले 647 लोगों के काटे चालान

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 04:16 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार देश व प्रदेश में बढ़ते जा रहे है, उसके बावजूद गोहाना में लोग इस महामारी को हलके में ले रहे है और बिना मास्क लगाकर शहर में घूम रहे है। अब गोहाना पुलिस प्रशासन ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती करना शुरु कर दिया है। गोहाना पुलिस ने शहर में पांच से ज्यादा स्थानों पर नाके लगाकर बिना मास्क लगाने वालों के चालान किए।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो पिछले एक सप्ताह के दौरान गोहाना में  647 लोगों के मास्क के चालान कर उनसे तीन लाख 23 हजार पांच सो रुपए का जुर्माना भी वसूल किया जा चूका है। पुलिस प्रशासन का ये अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके इलावा पुलिस प्रशासन शहर में पैदल गस्त कर दुकानदारों को समझाने व जागरूक करने के साथ-साथ लोगों को मास्क भी दे रही है और इस बीमारी से बचने के बारे में जागरूक कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रदेश में बढ़ते करोना के मामलों के चलते प्रदेश सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था और बिना मास्क लगाकर घूमने वालों का 500 रुपए का चालान करने के आदेश जारी किए थे। इस बार कोरोना की तीसरी लहर में कोरोना महामारी के बड़े मामले के चलते पुलिस ने शहर में एक बार फिर शक्ति की है और बिना मास्क लगाने वालो के चलाना किए जा रहे है। एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि गोहाना में  647 लोगों के मास्क के चालान कर उनसे तीन लाख 23 हजार पांच सो रुपए का जुर्माना भी वसूल किया जा चुका है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static