नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अलर्ट, चला विशेष अभियान

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 04:40 PM (IST)

अंबाला(अमन): हरियाणा पुलिस इन दिनों अपराध मुक्त हरियाणा बनाने के लिए सख्ती से काम कर रही है। अंबाला में पुलिस ने इसके लिए एक विशेष अभियान भी चलाया है। दरअसल, डीएसपी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो राजेश कुमार और डीएसपी अंबाला कैंट रामकुमार के नेतृत्व में ढेहा कालोनी एवं अस्सलामुपास के इलाकों में ये विशेष अभियान चलाया गया  है।

इस कॉबिंग अभियान में संदिग्ध जगह की तलाशी ली जा रही है औऱ इसके लिए डॉग स्क्वायड सहित अन्य काम में एक्सपर्ट लगाए गए हैं। यह अभियान अंबाला ही नहीं बल्कि इसके साथ लगते जिलों में भी चलाया जाएगा।

DSP राजेश कुमार की माने तो जहां जहां नशाखोरी की सूचना मिलेगी वहां इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। यह सब नशाखोरी और नशा बेचने वालों के खिलाफ चलाये गए अभियान का हिस्सा है। अब हरियाणा से नशाखोरी को बिलकुल खत्म किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static