पुलिस ने नकली करेंसी के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, घर पर कलर प्रिंटर से बनाते थे नकली नोट

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 04:18 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर की थाना छपार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रूबी व उसके साथी कमल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घर पर कलर प्रिंटर से नकली नोट बनाते थे और बाजार में दुकान पर चलाते थे। आरोपी रुबी इससे पहले सात साल की सजा जेल में भी कट चुका है। 

नकली करेंसी के साथ पकड़े गए भंभौल निवासी रूबी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके साथी भंभौली निवासी कमल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कमल से गाड़ी बरामद की गई है। वह रूबी को अपनी गाड़ी में बिठाकर करेंसी दुकानों या अन्य प्रतिष्ठानों पर चलाने के लिए लेकर जाता था। वहीं आरोपी रूबी से पुलिस ने प्रिंटर, लैपटॉप और इंक बरामद की है। 

थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रूबी पहले भी नकली करेंसी के मामले में सात वर्ष की सजा काट चुका है। उसका पहले बिलासपुर में कंप्यूटर सेंटर था। डबल एम ए पास है। वह कंप्यूटर का एक्सपर्ट है। जिसके चलते वह नकली करेंसी तैयार करता था। रूबी थाना छप्पर सरस्वती रोड स्थित शराब के ठेके पर 100 रुपये का नकली नोट चलाने के लिए गया था। जब सेल्समैन को नोट दिया तो उन्हें शक हो गया। शक होने पर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस पहुंची और आरोपित को हिरासत में लिया। उससे बरामद नोट की जांच की गई तो नकली निकला। उसके पास से पांच हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपित ने ठेके के पास भी एक अन्य दुकान पर 200 रुपये का नकली नोट चलाया था। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static