पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का किया भंडाफोड़, महिला सहित तीन लोगों को पकड़ा

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 02:21 PM (IST)

शाहबाद मारकंडा (रणदीप) : शाहबाद मारकंडा शहर में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने रेड कर पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें से एक को बाद में छोड़ दिया गया। वहीं महिला व पुरुष को कोर्ट में पेश किया है।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार की गुप्त सूचना के आधार पर रेड की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें से एक व्यक्ति को जांच में निर्दोष पाते हुए उसको बाहर कर दिया। वहीं महिला मकान मालकिन व व्यक्ति को आज कोर्ट में पेश किया गया है। आज उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि धंधे में संलिप्त सभी को गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static