NH-48 पर बड़ा हादसा टालने वाले सिपाही को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 07:41 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली-जयपुर हाईवे(एनएच-48) पर शिकोहपुर के पास अपनी सतर्कता और त्वरित सूझबूझ से बड़ा हादसा टालने वाले यातायात पुलिस के सिपाही संदीप को पुलिस आयुक्त गुरुग्राम ने रिवॉर्ड देकर सम्मानित किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

घटना 27 जुलाई की सुबह की है, जब एनएच-48 पर एक ट्रक-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में लगी सीएनजी किट से तेजी से गैस रिसाव होने लगा, जिससे मौके पर किसी बड़े विस्फोट या आग लगने की आशंका पैदा हो गई। वहां तैनात सिपाही संदीप ने बिना समय गंवाए एनएच-48 पर ट्रैफिक को सुरक्षित दूरी पर रुकवाया और डायल-112 के जरिए आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और ईआरवी की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस रिसाव पर काबू पाया। संदीप की तत्परता से ट्रक चालक व परिचालक सुरक्षित रहे और एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस आयुक्त ने सिपाही संदीप के साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static