पलवल में धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने दिल्ली जाने की नहीं दी इजाजत

punjabkesari.in Monday, Jan 25, 2021 - 03:17 PM (IST)

फरीदाबाद (पूजा शर्मा): हरियाणा के पलवल में तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने दिल्ली जाने की इजाजत नहीं दी है। इसके लिए पिछले 3 दिनों से किसानों और पुलिस के बीच बैठक चल रही थी, लेकिन यह बैठकें बेनतीजा रहीं। पुलिस कमिश्नर ने मथुरा हाईवे से किसानों को दिल्ली जाने की इजाजत नहीं दी। 

इजाजत ना मिलने के बाद अब किसानों ने आश्रम से होते हुए दिल्ली तक जाने का फैसला लिया है। किसान नेताओं ने कहा कि फरीदाबाद-पलवल के किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली पहुंचना चाहते हैं। इसके लिए अब वह ट्रैक्टरों पर झंडा लगाकर दिल्ली के आश्रम से इंडिया गेट की परेड तक जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static