पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 600 नशीली गोलियों सहित 2 सप्लायर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 11:43 AM (IST)

टोहाना : जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सी.आई.ए. टोहाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बाइक सवार युवक को 600 नशीली प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान टोहाना निवासी शिवशक्ति के तौर पर बताई है। शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस टीम ए.एस.आई. जयबीर सिंह के नेतृत्व में अम्बेदकर चौक टोहाना में गश्त कर रहे थे। उसकी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने शक के आधार पर काबू कर बाइक की तलाशी ली तो बाइक के बंधे हुए बैग से 600 ट्रामाडोल गालियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से गोलियों के सप्लायर बारे पूछताछ उपरांत सप्लायर के आरोप में मंगल को टोहना से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static