Farmer Protest: हिसार में पुलिस ने किसानों को रोका, दिल्ली करना था पैदल कूच, हिरासत में कई किसान

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 05:19 PM (IST)

हिसार: किसानों के आंदोलन को अन्य किसान संगठनों से समर्थन मिल रहा है। वहीं हिसार से दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। किसान लांधड़ी टोल पर भी कुछ किसानों को हिरासत में ही लिया गया। किसानों ने इसके बाद अग्रोहा टोल पर भी धरना शुरू कर दिया है। ढ़ढूर पुल के पास भी किसान धरना लगाए बैठे हैं। किसानों का दिल्ली कूच पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर हुआ है।

बता दें कि हिसार में किसान मांगों को लेकर लघु सचिवालय में धरने पर बैठे हैं। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को किसानों ने क्रांतिमान पार्क से दिल्ली के लिए पैदल कूच करना था। जिसे लेकर पुलिस भी सुबह से ही अलर्ट पर मोड पर थी। दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने अलग-अलग जगह पर रोक लिया।

जानकारी के मुताबिक हिसार पुलिस ने किसानों के एक जत्थे को ढंढूर गांव के पास रोका। लांधड़ी टोल प्लाजा पर भी किसान एकत्रित हुए। पुलिस ने कुछ किसान नेताओं को यहां पर हिरासत में लिया। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static