कोरोना वायरस से बचाव के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज आया आगे, तैयार किया ऑटोमेटिक सैनिटाइजर चैंबर

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 10:21 AM (IST)

रादाैर(कुलदीप): कोरोना वायरस से बचाव के लिए रादौर के दामला गांव में स्थित जयप्रकाश बहुतकनीकी संस्थान ने ऑटोमेटिक डिसइन्फेक्शन चैंबर तैयार किया है। यहां तैयार किया गया पहला चैंबर सिविल अस्पताल अंबाला में लगाया गया है। इसका तकनीकी शिक्षा विभाग व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उद्घाटन किया।

इस बारे जानकारी देते हुए काॅलेज के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार बुद्धिराजा ने बताया कि 4 चैंबर अभी निर्माणाधीन है, यह सिविल अस्पताल यमुनानगर, जिला सचिवालय में लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा की संस्थान अपने खर्चे पर यह चैंबर बना रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक अजीत बालाजी जोशी से इस चैंबर बनाने बारे बात हुई थी, उनके सुझाव पर संस्थान ने इसका निर्माण शुरू किया। जिसके निर्माण में मैकेनिकल विभाग के एचओडी कपिल शर्मा व इलेक्ट्रिकल के दीपक कुमार का विशेष सहयोग रहा है। 

डॉक्टर अनिल कुमार बुद्धिराजा के मुताबिक इस ऑटोमेटिक डिसइन्फेक्शन चैंबर का उपयोग कोविड-19 से लड़ने में निर्णायक साबित होगा हो सकता है। उन्होंने कहा की यह चैंबर पूर्ण रूप से ऑटोमेटिक है, जब कोई व्यक्ति इसमें से निकलता है तो छिड़काव द्वारा सैनिटाइज हो जाता है। कोरोना वायरस काे लेकर संस्थान के इस प्रयास की स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी खूब सरहाना की जा चुकी है, जिसके बाद ही संस्थान द्वारा ऐसे और भी चैंबर्स का निर्माण कार्य किया जा रहा है, ताकि इन्हें प्रशासन को सौंपा जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static