चिंता: पॉजीटिव मामलों के साथ ही बाजारों में बढ़ रही भीड़, बसों-ट्रेनों में भी बढ़ रहे यात्री

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 09:21 AM (IST)

सोनीपत (ब्यूरो) : अनलॉक-1 में जिले में कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार तेज हो गई है। इसके बावजूद शहर की शहरों व बाजारों में भीड़ बढ़ती जा रही है। जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को रोडवेज  ने जहां दोपहर तक विभिन्न रुटों पर 5 बसों को रवाना किया, वहीं ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या अब बढ़ गई है।

सरकार व प्रशासन ने व्यावसायिक गतिविधियों को शुरु करने के लिए काफी छूट दी है जिसकी वजह से बाजार खुलने लगे है और लोग घरों से बाहर निकलकर खरीददारी कर रहे है। बस सेवाएं, ऑटो रिक्शा सेवाएं, ट्रेन सेवाएं शुरु होने के बाद शहर में आने-वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोनीपत से बाहर के लोग भी अब सोनीपत पहुंच रहे है। ऐसे में प्रशासन के लिए बाजारों में सोशल डिस्टैंसिंग व सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल करना चुनौती साबित हो रहा है।

अनलॉक-1 में रोडवेज की यातायात व्यवस्था भी अब पटरी पर लौटनी शुरु हो गई है। शुक्रवार को सोनीपत बस अड्डे से सोनीपत से गोहाना, रोहतक, अम्बाला आदि रुटों पर बसें चलाई गई। दोपहर तक उक्त रुटों पर 5 बसों को भेजा गया। सबसे अधिक यात्री सोनीपत से रोहतक रुट पर मिले। रोडवेज विभाग ने अपनी सेवीएं बढ़ाने के लिए 30 बसों का रुट चार्ट तैयार किया है।सोनीपत डिपो के डी.आई. श्री भगवान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक विभिन्न रुटों पर यात्री मिलने की वजह से 5 बसों को रवाना किया गया है। शाम तक अगर अन्य रुटों के यात्री भी बस अड्डे पर पहुंचते है तो उन रुटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static