प्रजा परिवर्तन पार्टी प्रदेश में विधानसभा और लोक सभा में चुनाव लड़ेगी: कांता आलड़िया

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 09:28 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): प्रदेश में चुनाव नजदीक है ऐसे में कई छोटे बड़े संगठन और पार्टिया अपनी सक्रियता दिख रही है। ऐसी ही एक नई पार्टी प्रजा परिवर्तन पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा कांता आलडिय़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर पार्टी के बारे में जानकारी देते हुए अन्य पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रजा परिवर्तन पार्टी अब प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के साथ साथ उन लोगों को भी मंच पर बेनकाब करेगी, जिन्होंने प्रदेश को जलवाने का काम किया है। दलितों के नाम पर राजनीति कर रही है और कई पार्टियां चुनावो के दौरान दलितों की दुकान खोल कर खरीद फरोख्त का काम करती हैं। 

उनके अनुसार उनकी पार्टी कहीं भी किसी का शोषण नही होने देगी, यह पार्टी कानून को टूटने नही देगी। कांता आलडिय़ा ने बताया कि आज पार्टी का गठन हुआ है। प्रदेश लेवल पर और पूरे प्रदेश में जिला लेवल और ब्लॉक लेवल पर पार्टी को मजबूत करेंगी। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय पार्टी है जिसके अध्यक्ष बी गोपाल है। पार्टी प्रदेश में विधानसभा और लोक सभा मे चुनाव लड़ेगी । इससे पहले पार्टी कर्नाटक में चुनाव लड़ चुकी है जहां नई पार्टी के तौर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static