51 क्विंटल अंकूट के प्रसाद होगा वितरण, सांसद धर्मवीर करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटन
punjabkesari.in Wednesday, Oct 26, 2022 - 01:42 AM (IST)
भिवानी(पुनीत): जिले में 51 क्विंटल अंकूट के प्रसाद बुधवार को हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में वितरण किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पिछले साल की तरह इस बार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह करेंगे ।
हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम के महंत चरण दास महाराज ने कहा कि मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंकुट का विराट प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। विशाल कढ़ाई के अंदर कढ़ी का प्रसाद तैयार किया जाएगा। दोपहर 12:11बजे हनुमान जोहड़ी मंदिर धाम में यह प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी कढ़ी के प्रसाद में अनेक प्रकार की औषधियां डाली जाएंगी, ताकि किसी प्रकार की बीमारी भी न पनपे। उन्होंने कहा कि दिवाली की मिठास के बाद कढ़ी का प्रसाद एक प्रकार से लोगों के स्वास्थ्य के लिए रामबाण होता है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)