रणदीप सुरजेवाला के भाषण पर  प्रवीण आत्रेय ने किया पलटवार, बोले-कांग्रेस की निम्न स्तर की विचारधार हुई उजागर

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 11:08 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा सरकार में मीडिया सचिव और भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने रणदीप सुरजेवाला के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बार फिर कांग्रेस की निम्न स्तर की विचारधारा जनता के सामने उजागर हुई। प्रवीण आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश की जनता को राक्षस बता रहे हैं। कांग्रेस की नज़र में प्रदेश का मतदाता राक्षस है। क्योंकि मतदाता अपने मत का प्रयोग राष्ट्रवाद और विकास के लिए करता है। मतदाता अपने मत का उपयोग भ्रष्टाचार के विरुद्ध और शासन में पारदर्शिता के लिए करता है। रणदीप सुरजेवाला के अनुसार कांग्रेस की नज़र में मतदाता राक्षस है क्योंकि मतदाता अपने मत का उपयोग भाजपा के पक्ष में करता है।

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लागू मतदाता के मौलिक अधिकारों को भी छीन लिया था। कांग्रेस ने ही देश का विभाजन स्वीकार किया जिस के कारण लाखों नागरिक अपने ही देश में पलायन को विवश हुए। महिलाओं को बेइज्जत होना पड़ा था। कांग्रेस के सत्ता में रहते ही 1984 में दिल्ली में सिखों का नरसंहार हुआ था।

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस के चेहरे पर ढका नक़ाब समय समय पर कांग्रेस के कृत्यों के कारण हटता रहा है। रणदीप सुरजेवाला ने एक बार फिर मतदाता को राक्षस बता कर नक़ाब हटा दिया है। प्रदेश और देश की जनता ने कांग्रेस के घिनौने चेहरे को देख लिया है। इस तरह के राजनीतिक दल का स्वस्थ लोकतंत्र में रहना देश और प्रदेश की जनता को भी मंजूर नहीं है। आने वाले चुनाव में मतदाता अपने मत से कांग्रेस का सुपड़ा साफ कर देगी। 

           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static