हरियाणा में जल्द ही दस्तक देगा प्री-मानसून(VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 03:30 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): इस गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने हरियाणा में जल्द ही मानसून के आने की संभावना जताई है। हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में अगले कुछ घंटे के अंदर प्री मानसून अपनी दस्तक दे सकता है। यह जानकारी मौसम निदेशक सुरेंद्र पाल ने दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भारी बरसात के चलते आपदा एवम राजस्व विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।
PunjabKesariमौसम विभाग के अनुसार 27 जून से 1 जुलाई तक भारी वर्षा होनी की संभावना है। विभाग ने कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, हिसार, यमुनानगर, फतेहाबाद में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। जिसके चलते सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को स्थिति पर नजर बनाए रखने व सावधानी बरतने की हिदायतें दी है। साथ ही हैड क्वाटर व राज्य सरकार को सूचित करने के लिए कहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static