शादी के लिए प्रेशर डाला तो प्रेमिका का किया कत्ल, मारने के लिए दोस्त को दिए 2 लाख, अब दोनों गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2023 - 06:16 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : जिले में गांव सुलखा की झाड़ियों में 9 दिसंबर 2022 की सुबह करीब 25 साल की एक युवती की लाश बरामद हुई थी। शव की पहचान करना मुश्किल था। उसके चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह कुचला हुआ था। कई दिनों तक पुलिस उसकी पहचान करने में लगी रही, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। दो दिन पहले CIA 3 की टीम को एक क्लू मिला। उसी एंगल पर जांच की तो इस ब्लाइंड मर्डर का राज खुल गया।

जिस युवती की लाश मिली थी, वो यूपी के ऐटा की रहने वाली थी। उसकी हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी दीपक ने ही अपने साथी कंडक्टर नरेन्द्र उर्फ नोनू के साथ मिलकर की थी। इस काम के लिए दीपक ने नरेन्द्र को 2 लाख रुपए देने का भरोसा दिया था। हत्या से पहले प्रेमिका के साथ रेप करने की पुष्टि भी हुई थी।

रामपुरा थाना पुलिस को शुरुआत में ही लगा था कि यह हत्या का मामला है लेकिन लड़के की पहचान नहीं होना पुलिस के लिए मुसीबत बन गया था। पुलिस ने बहुत कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। मेडिकल रिपोर्ट में हत्या से पहले उसके साथ रेप की भी पुष्टि हुई थी। 2 दिन पहले सीआईए को इस केस से संबंधित कुछ जानकारी मिली थी। जिसके बाद CIA-3 ने पहले प्रेमी दीपक को हिरासत में लेकर उस तक और फिर नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि दीपक ने नरेंद्र के जरिए अपनी प्रेमिका की हत्या करवाई थी। पुलिस दोनों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static