निजी बस कर्मियों ने पंजाब रोडवेज के कर्मी से की हाथापाई, वीडियो आया सामने (VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 02:48 PM (IST)

टोहाना (सुशील): हरियाणा के टोहाना सामान्य बस स्टैंड पर समय सारणी विवाद को लेकर आज फिर निजी बस कर्मियों द्वारा पंजाब रोडवेज कर्मी के साथ हाथापाई करने का मामला सामने आया। जिसका वीडियो पंजाब रोडवेज के कर्मी ने अपने मोबाइल से बनाकर उच्च अधिकारियों को भी भेज दिया है। इस वीडियों में हरियाणा का निजी बस कर्मी पंजाब रोडवेज कर्मी से विवाद करता हुआ नजर आ रहा है, वहीं हरियाणा रोडवेज के कर्मी बीच बचाव करते नजर आए। 

पंजाब रोडवेज कर्मी हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि निजी बस कर्मियों ने उसके कपड़े फाड़े और उसके हाथ से कैशबैक व बक्सा भी छीन लिया। उसने कहा है कि कल भी इन्हीं लोगों ने उनके साथ झगड़ा करते हुए बस स्टैंड का मेन गेट जाम कर दिया था, जबकि वह अपने निर्धारित बताए गए समय पर टोहाना पहुंचे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दे दी है। 

इसके साथ इसस घटना की सूचना उन्होंने पंजाब रोडवेज में अपने उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। हरप्रीत ने बताया कि अभी पंजाब रोडवेज से उनके अधिकारी टोहाना बस स्टैंड पहुंचेंगे, जिसके बाद वह शहर थाना जाकर इस मामले में अपनी तरफ से एफ आई आर दर्ज करवाएंगे।
 

 

वहीं जब इस मामले में टोहाना बस स्टैंड पर रोडवेज यूनियन तालमेल कमेटी के पदाधिकारी कुलदीप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बस स्टैंड के समय सारणी पर यह विवाद चल रहा है, कल भी इसी विवाद को लेकर हाथापाई हुई थी। आज भी यही मामला है, उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

उधर, समय सारणी विवाद को लेकर उच्च अधिकारियों की सुस्ती विवाद को ठंडा करने के बजाय गरमाने का काम कर रही है। विवाद कल गेट जाम में तब्दील हो गया था, वहीं आज है विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया। पंजाब रोडवेज कर्मी का आरोप है कि उसके कपड़े फाड़े गएस वह कैश बैक भी छीन लिया गया। कल भी पुलिस को इस मामले में दखल करना पड़ा था। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले का क्या संज्ञान लेते हैं। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static