पी.टी. मास्टर पर लगा छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, एस.पी. को दी शिकायत(VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 03:47 AM (IST)

यमुनानागर: यमुनानगर के रामपुरा व महावीर कालोनी के परिवार ने अन्य कालोनीवासियों के साथ मिलकर डी.ए.वी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल के पी.टी. मास्टर पर अश्लील हरकत करने व छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। परिवार ने ये जानकारी पुलिस व डी.सी.पी.ओ. को भी दी है। 

शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बच्चियां उपरोक्त स्कूल में पढ़ती है। पी.टी. मास्टर का लड़कियों के प्रति रवैया ठीक नहीं है। वह उनके साथ पिछले काफी समय से बदतमीजी व अश्लील हरकतें कर रहा है। इस बारे प्रिंसिपल से बात करने पर भी कोई लाभ नहीं हुआ। मजबूरन वे एस.पी. के पास शिकायत करने पहुंचे है। अभिभावकों ने लड़कियों को सुरक्षा मुहैया करवाने बारे और पी.टी. मास्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

उधर डी.सी.पी.ओ. रीचा बुद्धिराजा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। अभिभावक उनसे भी मिले थे जिसके बाद 2 बच्चियों की काऊंसिङ्क्षलग की गई है। अन्य बच्चियों की काऊंसिङ्क्षलग जारी है। पी.टी. मास्टर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया जाएगा। इस संबंध में डी.ए.वी. स्कूल के चेयरमैन विजय कपूर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं लाया गया। 

अगर बच्चियों के साथ पी.टी.आई. मास्टर ने ऐसी हरकत की है तो वह बहुत ही शर्मनाक है। वह इस मामले की जांच करवाएंगे। अगर अध्यापक दोषी पाया गया तो मैनेजमैंट उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे बाहर का रास्ता दिखाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static