अंडमान निकोबार के दौरे पर निकली हरियाणा विधानसभा की पीयूसी कमेटी

punjabkesari.in Monday, Aug 06, 2018 - 03:40 PM (IST)

फरीदाबाद(देवेन्द्र कौशिक): विधानसभा की कमेटी में शामिल पांच विधायक अंडमान निकोबार के दौरे पर निकल गए हैं। पांच दिवसीय यात्रा में कमेटी वहां के सिस्टम को जानेगी। अंडमान निकोबार जा रहे विधानसभा की पीयूसी कमेटी में शामिल विधायक कई विभागों के आपस में उलझने से रुके विकास के कार्य और समस्याओं के निदान के साथ-साथ वहां के विधायकों से चर्चा करेंगे। विधानसभा की पीयूसी कमेटी के चेयरमैन और विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में कमेटी अंडमान निकोबार के लिए रवाना हुए हैं।

बता दें कि विधानसभा की पीयूसी कमेटी में कुल 9 सदस्य हैं, जिसमें नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, विक्रम सिंह ठेकेदार, सीमा त्रिखा, टेक चंद शर्मा, बिसम्बर सिंह और कमेटी के चैयरमेन मूलचंद शर्मा के अलावा अन्य सदस्य शामिल हैं। लेकिन केवल 5 सदस्यों की कमेटी ही अंडमान निकोबार जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static