कार सवार लुटेरों ने युवक के पैर में गोली मार लूटे हजारों रुपए

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 04:46 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(पुनीत सांगर/ रणदीप रोड):हरियाणा में लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन लूट के कई मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला कुरुक्षेत्र का है, जहां जीटी रोड पर गांव मसाना के नजदीक कार सवार 4 युवकों ने अंबाला निवासी 20 वर्षीय ईशान के पैर में गोली मार कर कार में रखे 70 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। ईशान अपने पिता के साथ अंबाला जा रहा था। यह घटना रात 11 बजे की है। घायल को अंबाला मोहड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना सदर पिपली पुलिस को इसके बारे में शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static