चौटाला की चिट्ठी पर भाजपा के जैन का प्रश्न चिन्ह

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2019 - 10:00 AM (IST)

फरीदाबाद(गोयल): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी व महासचिव डा. अनिल जैन ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए मीडिया से कहा कि हरियाणा में भाजपा का किसी दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। डा. अनिल जैन ने इंडियन नैशनल लोकदल की झज्जर में हुई बैठक में इनैलो-भाजपा समझौते पर कार्यकर्ताओं की राय पूछे जाने वाली ओमप्रकाश चौटाला की चिट्ठी के संदर्भ में पूछे गए सवाल पर कहा कि हरियाणा में अनेक छोटे-छोटे दल अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा से गठबंधन की बात कह रहे हैं।

भाजपा से गठबंधन की बात केवल लोगों को भ्रमित करने के लिए है। उन्होंने कहा कि ऐसे दल 2019 के चुनाव से पूर्व ही समाप्त हो जाएंगे। इसलिए भाजपा के साथ समझौते जैसी कोई बात किसी भी स्तर पर नहीं है। इस सारे मामले की उस समय हवा निकल गई जब भाजपा के हरियाणा प्रभारी व भाजपा महासचिव डा. अनिल जैन ने इनैलो के साथ भाजपा के गठबंधन की तमाम संभावनाओं को खारिज कर दिया।

चौटाला की चिट्ठी का मतलब
झज्जर में हुई इनैलो की बैठक में ओमप्रकाश चौटाला की पढ़ी गई चिट्ठी चर्चा का विषय बन गई है। बेशक भाजपा के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने इनैलो के साथ गठबंधन की तमाम संभावनाओं से इंकार कर दिया हो लेकिन इसके बावजूद चौटाला कीचिट्ठी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। चौटाला कीचिट्ठी जिस कद्र पढ़ी गई है और जिस कद्र उसमें भगवा और हरे रंग का जिक्र किया गया है, उससे यह तो स्पष्ट है कि ओमप्रकाश चौटाला की भाजपा से किसी न किसी स्तर पर बात अवश्य हुई है।

हाल ही में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की चौटाला से मुलाकात, मुख्यमंत्री मनोहरलाल से अशोक अरोड़ा की मुलाकात और इसके बाद चौटाला कीचिट्ठी जानी होना काफी कुछ बयान करता है। सूत्रों के अनुसार ओमप्रकाश चौटाला भाजपा के शीर्ष नेताओं के संपर्क में हैं। चौटाला कीचिट्ठी के मतलब का पटाक्षेप हालांकि बहुत जल्द होने वाला है लेकिन यह तय है कि यहचिट्ठी हवा-हवाई नहीं है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News

static