दोस्तों के साथ कॉफी पीने अचानक गुड़गांव के कैफे में पहुंचे राहुल गांधी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 09:36 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के सेक्टर-28 स्थित ग्लेरिया मार्केट में बने कैफे में उस वक्त स्टाफ हक्का बक्का रह गया जब बिना किसी पूर्व सूचना के लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी अपने दोस्तों के साथ कॉफी पीने पहुंच गए।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
राहुल गांधी को अचानक अपने सामने देखकर सभी लोग हैरान रह गए। उन्होंने अपने दोस्तों व कुछ कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक घंटे का समय इस कैफे में बिताया। इस दौरान कैफे में मौजूद लोगों ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और लोगों ने उनसे बातचीत भी की। राहुल गांधी ने लोगों से खूब अच्छे से मिले और कैफे के स्टाफ से बातचीत भी की। रात साढ़े नौ बजे राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट गए।
राहुल गांधी की सूचना मिलने पर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता भी कैफे पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ गुड़गांव की समस्याओं को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा अन्य राज्यों में वोट चोरी करके सत्ता हासिल कर रही है, उसी तरह उसने हरियाणा के मतदाताओं के साथ भी विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वादे किए थे, वे आज अधूरे हैं और जनता के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है।