हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने किया ट्वीट- ''फिर खून बहाया...''

punjabkesari.in Saturday, Aug 28, 2021 - 04:58 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा के जिला करनाल में भाजपा नेताओं का विरोध करने और हाईवे जाने कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया। अब इस लाठीचार्ज के मामले को लेकर कांग्रेस ने इस पर बयानबाजी कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। राष्ट्रीय कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी ने भी कड़ी आपत्ति जताई और ट्विटर पर लिखा, 'फिर खून बहाया है किसान का, शर्म से सर झुकाया हिंदुस्तान का।'
 

 

गौरतलब है कि आज करनाल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक थी। भाजपा की इस विशेष बैठक के विरोध का आह्वान बीती रात ही आह्वान कर दिया था। आज सुबह से ही सभी किसान करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर एकत्रित होने लगे और भाजपा नेताओं की गाडिय़ों को रोकने का प्रयास किया। किसानों ने हाईवे पर भी जाम लगा दिया, जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच टोल प्लाजा टकराव की स्थिति पैदा हो गई। परिणामस्वरूप लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई किसान घायल हुए। 

वहीं किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर किसान संगठनों ने पूरे प्रदेश में मुख्य रास्तों को जाम करने का आह्वान कर दिया, जिसके बाद हजारों किसानों ने अलग-अलग जगहों पर जाम लगाना शुरू कर दिया। प्रदेश में किसानों द्वारा जगह-जगह जाम लगाने से यातायात काफी प्रभावित हुआ है। वहीं हरियाणा प्रदेश में इस स्थिति को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधने का प्रयास किया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static