हरकत में आई सीएम फ्लाइंग की टीम, सोनीपत के सिविल अस्पताल में छापेमारी से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 03:47 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): मुख्यमंत्री की अधिकारियों को चेतावनी के बाद सीएम फ्लाईंग भी हरकत में आ गई है। इस हरियाणा के कई जिलों में  स्वास्थय विभाग के आरटीएस विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की छापेमारी से हड़कंप मच गया। गुरुवार को सोनीपत के सिविल अस्पताल में जिस विभाग से एंबुलेंस सेवा का संचालन होता है, वहां मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे तो स्वास्थय विभाग में चर्चा गर्म हो गई। क्योंकि सोनीपत सिविल अस्पताल की एंबुलेंस सेवा में लगातार अनियमितताओं की सूचना  मिल रही थी। जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई। इस दौरान एक एंबुलेंस में तो मरीज को जिस यंत्र से ऑक्सीजन दी जाती है वही टूटा हुआ मिला।

PunjabKesari

अगर प्रदेश में कोई आपात स्थिति आ जाए और हरियाणा सरकार की एंबुलेंस सेवा मरीजों अस्पताल तक पहुंचाने में सक्षम नहीं लग रही है। क्योंकि सोनीपत समेत कई जिलों में  मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की छापेमारी से ये सब साफ हो गया कि हरियाणा में स्वास्थय सेवाओं की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाली एंबुलेंस सेवा राम भरोसे है। सोनीपत में जब एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाले आरटीस विभाग में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम पहुंची तो सब हक्के बक्के रह गए। एक एंबुलेंस को छोड़कर सभी एंबुलेंस में खामियों के अलावा कुछ भी ठीक नहीं मिला, सायरन से लेकर ऑक्सीजन यंत्र तक टूटे मिले।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static