हरियाणा में ओलों के साथ बारिश: 22 जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट; 5 में हालात खराब

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 09:56 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में शुक्रवार के दिन तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। राज्य के कई जिलों में देखते ही देखते बर्फ की चादर बिछ गई, लेकिन मुसिबत यहीं नहीं रुकने वाली है। आज भी हरियाणा का मौसम बिगड़ सकता है। आज भी यहां पर आंधी-बारिश हो सकती है।इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 22 जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

PunjabKesari

हालांकि पिछले 12 घंटे से सूबे के पांच जिलों में हालात खराब चल रहे हैं। इनमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत व फरीदाबाद शामिल हैं।इनके अलावा पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, अंबाला में भी हालात खराब रहेंगे। मार्च में इससे पहले 2 और 3 तारीख को भी ऐसा ही मौसम रहा था, इस दौरान भी ओलों के साथ खूब बारिश हुई थी। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, खेतों में खड़ी सूखी फसलों के नुकसान को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

PunjabKesari

इसलिए बढ़ी किसानों की चिंताएं

ओलों के साथ हो रही बारिश को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 2 और 3 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था। सरकार के विशेष गिरदावरी के निर्देश के बाद अब तक 11.23 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना आ चुकी है। इसके बाद अब फिर मौसम खराब हो गया है, जबकि किसानों की फसल खेतों में ही पड़ी है, बारिश और ओलावृष्टि होने से इस बार किसानों को ज्यादा नुकसान होने की आशंका है।
 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static