बरोदा में हुई सच्चाई की जीत, आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी: राजन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 06:14 PM (IST)

गुरुग्राम (गौरव): बरोदा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर से प्रदेश में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि जनता ने बता दिया कि अब हरियाणा में सिर्फ कांग्रेस की ही आंधी चल रही है। कांग्रेस के दक्षिण हरियाणा प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के राजनीतिक सचिव राजन राव ने कहा कि यह जीत भाजपा की नीतियों के खिलाफ भारी विरोध को दर्शाता है। 

भाजपा प्रदेश में किस तरह युवाओं को बेरोजगार कर रही है, किस तरह जात-पात और धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है, यह सब बरोदा विधानसभा चुनाव में ही देखने को मिल गया। जनता अब जागरूक हो चुकी है। जनता ने बरोदा चुनाव में भाजपा को बता दिया कि अब भाजपा की नीतियां जनता को पसंद नहीं है। इसीलिए जनता ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ मुहर लगाया और कांग्रेस को भारी जीत दिलाई है। 

राव ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में आने वाला विधानसभा चुनाव होगा और कांग्रेसी सत्ता में आएगी। पूरा प्रदेश में जनता का बदलाव करने का मूड बना चुका है। राजन राव ने कहा कि बरोदा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ मुद्दों की राजनीति की, वहीं भाजपा ने अपनी पूरी ताकत एक विधानसभा चुनाव में झोंक दी। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर आरएसएस कुनबा, प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री समेत जेजेपी नेता यहां तक की अन्य पार्टियों का भी अंदर से समर्थन लिया, बावजूद इसके जीत सच्चाई की हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static