डेरा प्रमुख राम रहीम के लिए सुनारियां जेल पहुंची बाइबल

punjabkesari.in Sunday, Jan 07, 2018 - 10:12 AM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज):साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख के लिए जेल में बाइबल पहुंच गई है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने वकील से बाइबल पढऩे की इच्छा जताई थी। साथ ही बाबा सुबह भगवान की भी प्रार्थना करते हैं। अब डेरा मुखी खेत में काम करते समय भी ध्यान में लग जाता है। हालांकि उसके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट हो रही है, लेकिन डाक्टरों की टीम नजर रख रही है। डाक्टरों का कहना है कि ऐशो आराम कम होने व मेहनत के कारण उसका वजन कम हुआ है, लेकिन कोई दिक्कत की बात नहीं है।

शुगर लैवल व वी.पी. बिल्कुल ठीक है। शनिवार को डेरा प्रमुख का वकील सुनारिया जेल पहुंचा। वकील ने जेल प्रशासन को एक बाइबल सौंपी। उसने जेल प्रशासन को बताया कि पिछले दिनों मुलाकात के दौरान बाइबल पढऩे की इच्छा जताई गई थी। डेरामुखी में अचानक आए बदलाव से उसके साथ रहने वाले भी हैरान हैं।हालांकि जेल में आने के बाद से ही गुरमीत सिंह गुमसुम है, लेकिन अब अपनी दिनचर्या को जेल मैनुअल के अनुसार ढाल लिया है। सूत्र बताते हैं कि जेल प्रशासन उसके लिए दूसरे काम भी विचार कर रहा है। जेल मैन्युअल के अनुसार उस हर रोज 40 रुपए मेहनताना मिलना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static