राम रहीम और उसके साथियों ने उम्रकैद की सजा कम करने के लिए लगाई हाईकोर्ट में गुहार

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 05:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): डेरा मैनेजर रंजीत सिंह हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम व उसके साथियों ने पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्र कैद की सजा को कम करने के लिए हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सोमवार को हाई कोर्ट के जस्टिस एजी मसीह व जस्टिस संदीप मोदगिल पर आधारित बेंच ने अपील को एडमिट करते हुए जुर्माने की राशि पर रोक लगा दी है।

गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को पंचकूला सीबीआइ कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम और चार अन्य आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने राम रहीम पर 31 लाख का जुर्माना भी लगाया था जबकि बाकी आरोपियों को 50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया था। पंचकूला की अदालत ने हत्या के मामले में राम रहीम और चार अन्य कृष्णपाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल को 8 अक्टूबर को दोषी ठहराया था। 

बता दें कि पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध भूमिका के चलते उसकी हत्या की गई थी। इस पत्र में बताया गया था कि डेरा प्रमुख डेरा मुख्यालय में किस प्रकार महिलाओं का यौन शोषण करता है।

सीबीआई के मुताबिक, डेरा प्रमुख राम रहीम का मानना था कि इस अज्ञात पत्र को प्रकाशित करने के पीछे रंजीत सिंह था और उसने उसकी हत्या की साजिश रची गुरमीत राम रहीम ने रची थी, जो साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल सजा रोहतक की सुनारिया जेल में काट रहा है। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के के मामले में भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा हो चुकी है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static