बड़ी खबर: राम रहीम डेरा प्रेमियों के साथ मनाएंगे दीवाली, पैरोल की फिर तैयारी!

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 09:21 AM (IST)

सिरसा: डेरा सच्चा सौदा  प्रमुख  गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार अपने अनुयाइयों के साथ दीवाली मना सकते हैं, बेशर्ते पैरोल मिलने की प्रक्रिया में कोई कानूनी फंडा आड़े ना आ जाए। सूत्रों की मानें तो 15 अक्तूबर के बाद कभी भी  राम रहीम पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आ सकते हैं।

सूत्र बताते हैं कि पैरोल को लेकर एक पेंच अड़ा हुआ है, जिसमें डेरा प्रबंधन बाबा राम रहीम को सिरसा आश्रम लेकर आना चाह रहा है, जबकि प्रशासन व सरकार पैरोल के दौरान राम रहीम के दूसरे प्रदेश में ठहरने की बात कह रही है। कानून विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार पैरोल अवधि न्यूनतम 14 दिन और अधिकतम 42 दिन के लिए हो सकती है। 

बता दें कि इस वर्ष राम रहीम दो बार पैरोल पर जेल से बाहर आ चुके हैं। इसी साल पंजाब चुनाव से ठीक पहले 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी। इसके बाद 17 जून को फिर से राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिस दौरान वे उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रूके और सत्संग भी किया।राम रहीम के सुनारिया जेल वापिस जाने के 77 दिनों में हालात काफी बदल चुके हैं। उनकी दोनों बेटियां अमरप्रीत, चरणप्रीत और बेटा जसमीत अपने परिवार समेत विदेश जा चुके हैं।
 

चुनाव में बढ़ेगी डेरा की भागीदारी
देशभर में रिक्त सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव की घोषणा के साथ-साथ निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश व गुजरात चुनाव को लेकर डेरा सच्चा सौदा की सरगर्मियां बढ़ सकती हैं। इन राज्यों में डेरा के कार्यक्रम में उमड़ रही भीड़ भी राजनीतिक दलों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static