अधेड़ ने किया 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म (VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 09:53 AM (IST)

नारायणगढ़(धर्मवीर): 7 साल की बच्ची से करीब 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला देर रात आया। बिहार के रहने वाले प्रवासी मजदूर पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि उसके पास 2 लड़कियां व एक लड़का है। वह मजदूरी के लिए गया था। पीछे से उसकी पत्नी व तीनों बच्चे घर पर थे।

जब वह करीब साढ़े 6 बजे घर पहुंचा तो उसकी पत्नी व 7 साल की बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले सुदेश अंटवाल नामक व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया है। इस पर वह पीड़ित बच्ची को सिविल अस्पताल में ले आया, जहां उसका मेडीकल करवाया जा रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। 

गौरतलब है कि आरोपी सुदेश अंटवाल पर 13 अप्रैल 2018 को भी मामला दर्ज है। जब डा. अम्बेदकर की मूर्ति तोड़कर दंगा भड़काने का आरोप लगाया गया था लेकिन अभी तक उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं एस.एच.ओ. सुरेश पाल ने जब यह कहा कि बच्ची को अम्बाला मेडीकल के लिए लेकर जाएंगे तो शहरवासियों में रोष पैदा हो गया। लोगों का कहना था कि जानबूझ कर एस.एच.ओ. आरोपी को बचाने के प्रयास कर रहे हैं। 

पोक्सो एक्ट का केस : डी.एस.पी.
डी.एस.पी. अमित कुमार के अनुसार बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पोक्सो एक्ट का केस है, इसलिए महिला सब-इंस्पेक्टर को बुलाया गया है। मेडीकल किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष के लोगों को पुलिस प्रोटैक्शन दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static