नूंह सिटी SHO के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, कार्रवाई न करने के नाम पर किया गलत काम
punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 07:49 PM (IST)

नूंह(एके बघेल): शहर में सिटी थाना एसएचओ बिजेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्रुप के पैसे लेन-देन के मामले में कार्रवाई न करने पर महिला से कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला ने इस संदर्भ में एसपी वरुण सिंगला को शिकायत दी थी। जिसके बाद एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
SHO ने 30 हजार घूस और शारीरिक संबंध का बनाया था दबाव
बता दें कि करीब 6 महीने पहले पीड़ित महिला के खिलाफ गांव की ही महिलाओं ने ग्रुप के रुपए के लेनदेन मामले में सिटी थाना नूंह में शिकायत दी थी। कुछ समय पहले सिटी थाने का चार्ज संभालते बिजेंद्र सिंह के संज्ञान में मामले आने पर महिला एसएचओ के पास पहुंची। इस दौरान एचएचओ ने महिला पर कार्रवाई करने का डर दिखाया। साथ ही केस दर्ज करने की बात की। इस दौरान उसने कार्रवाई न करने की बात करते हुए 30 हजार रुपए घूस और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया था,जिससे मामला रफा-दफा हो जाएगा। उसने इसी का फायदा उठाते हुए महिला से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। साथ ही ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म किया। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी एसआई मंजू ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)